| ब्लैक होल्स के बारे में सबकुछ | | EVERYTHING ABOUT BLACK HOLES |

| ब्लैक होल्स के बारे में सबकुछ | | EVERYTHING ABOUT BLACK HOLES | 

black hole eating star


हेल्लो दोस्तों आपका एकबार फिरसे स्वागत है  हमारे एक और पोस्ट में , आज हम बात करने वाले हे ब्लैक होल्स  के बारेंमे। हम आशा करते हे की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके मन में ब्लैक होल और ब्लैक होल की खींची गई पहेली तस्वीर के बारे में कोई प्रश्न नई रहेगा। तो चलिए दोस्तों पहले जानते हे ब्लैक होल्स के बारे में ब्लैक होल्स क्या होते है और कैसे बनते है। 

ब्लैक होल्स क्या होते है ?? ( WHAT ARE BLACK HOLES ??)

पहले हम जानेगे की ब्लैक होल्स क्या है , तो ब्लैक होल्स वो ऑब्जेक्ट्स (OBJECTS, पदार्थ ) है जो अंतरिक्ष में पाए जाते है और उनका गुरुत्वाकर्षण बल इतना ज्यादा होता है की इससे प्रकाश भी नई बच सकता। इसके गुरुत्वाकर्षण बल से प्रकाश भी पास नई  हो सकता इसलिए हम उसे नई देख सकते।




 पहेली बार सर अल्बर्ट आइंस्टाइन ने थ्योरी ऑफ़ रिलेटिविटी  द्वारा ब्लैक होल्स का पहेली बार वर्णन किया था। हमारे ब्रह्माण्ड में जितने भी आकाशगंगाए है उन सबके केंद्र में एक ब्लैक होल मौजूद है।  हमारी आकाशगंगा मन्दाकिनी (MILKY-WAY GALAXY) के केंद्र मै जो ब्लैक होल हे उसका नाम सगीट्टारियस A  (Sagittarius A) है। 

ब्लैक होल्स कैसे बनते है ?? (HOW DO BLACK HOLES FORMED ??)


अगर बात करे की ब्लैक होल्स कैसे बनते हे , तो अगर आसान भाषा में कहे तो जब कभी बी कोई तारा मरता हे तो उसमे से ब्लैक होल बनता है। अब आपके मन में यह प्रश्न होगा की क्या सब तारो मे से ब्लैक होल बनता है ?  तो उसका जवाब है नई हर एक तारे  मे से ब्लैक होलका निर्माण नई  हो सकता , अगर किसी तारे का द्रव्यमान (MASS ) हमारे सूर्य के द्रव्यमान (MASS) से 20 गुना ज्यादा है तो ही उसमे से ब्लैक होल का निर्माण हो सकता है। इसका मतलब यह है की अगर हमारा सूरजकी भी कभी मौत होती है फिर भी उसमे से ब्लैक होल का निर्माण नई  हो सकता , तो  जरा सोचिये एक ब्लैक होल का निर्माण होना कितना दुर्लभ होगा। और अगर विशेषयज्ञो की माने तो आधे से ज्यादा ब्लैक  होल्स का निर्माण ब्रह्माण्ड के निर्माण के वक़्त हुआ था।



अगर थोड़ा और विवरण करे तो जब कभी भी एक तारे का पूरा द्रव्यमान एक छोटी सी जगह मै  केंद्रित हो जाता है तब ब्लैक होल का निर्माण होता है।

अगर ब्लैक होल्स सच में ब्लैक होते है तो वैज्ञानिको ने उनको कैसे खोजै ?? (IF BLACK HOLES ARE "BLACK", HOW DO SCIENTIST KNOW THEY ARE THERE??)

दोस्तों आपके मन में यह प्रश्न जरूर उठा होगा की अगर ब्लैक होल्स सच में ब्लैक होते तो विज्ञानिको ने उनको कैसे खोजै और उनको ब्लैक होल्स के अस्तित्व के बारे में कैसे पता चला ? तो दोस्तों हम आपको बता दे की ब्लैक होल्स का गुरुत्वाकर्षण बल बहुत ज्यादा होने से उससे प्रकाश भी नई बच सकता।



इसकी वजह से हम दूसरे तारो की  तरह उन्हें नई देख सकते उसके आसपास मौजूद तारे और गैसेस पर ब्लैक होल्स के मजबूत गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव को देख  सकते है। आसान भाषा  में कहे तो अंतरिक्ष में मौजूद कोई तारा किसी निश्चित बिंदु की परिक्रमा कर रहा है तो उस तारे की गति का अध्यन करके हम मलूम कर सकते है की वो तारा किसी ब्लैक होल की परिक्रमा कर रहा है। और जब एक तारा और ब्लैक होल साथ में परिक्रमा करते है तब वह प्रचंड मात्रा में प्रकाश उत्पन्न होता हे जिसका अध्यन करके वैज्ञानिको को ब्लैक होल्स के वजूद के बारे में पता चला।  

| what happens if humans become immortal | | अगर मनुष्य अमर हो गया तो क्या होगा ? |


क्या एक ब्लैक होल हमारी पृथ्वी को नष्ट कर सकता है ? (COULD A BLACK HOLE DESTROY EARTH ??)


दोस्तों अगर एक ब्लैक होल का गुरुत्वाकर्षण बल इतना ज्यादा होता है तो क्या वो हमारी प्यारी पृथ्वी के लिए खतरनाक हो सकता है ? तो दोस्तों आपको बता दे की हमारे सोलर सिस्टम के सबसे नजदीक मौजूद बालक होल का नाम है V616mon  जो करीबन 3000 प्रकाशवर्ष दूर है और उसका द्रव्यमान (MASS) हमारे सूरज के द्रव्यमान से 9-13 गुना ज्यादा है। 



यह ब्लैक होल इतना दूर होने की वजह से पृथ्वी कोई उससे कोई खतरा नै है।  अगर बात करे की कोई ब्लैक होल हमारे सूर्य की जगह ले ले तो क्या होसका है ? तो दोस्तो अगर कोई ब्लैक होल की जिसका द्रव्यमान हमारे सूरज जितना है और वो  हमारे सूरज की जगह लेता है तो कोई फरक नई पड़ेगा जैसे पृथ्वी और अन्य ग्रह  सूरज की परिक्रमा करते है वैसे ही उस ब्लैक होल की करेंगे। मगर हमारी पृथ्वी अँधेरे में डूब जाएगी।  अगर  कोई सुरज से ज्यादा द्रव्यमान वाला ब्लैक होल हमारे सूर्य की जगह लेता हे तो सारे ग्रह पृथ्वी क साथ उसमे समां जायेगे। 

| क्या होगा अगर हम अपना सारा कचरा एक  जिन्दा ज्वालामुखी में फेंक दे तो ?? | WHAT HAPPENS IF WE THROW OUR ALL TRASH IN LIVE VOLCANO?? |


ब्लैक होल की पहेली तसवीर (FIRST IMAGE OF BLACK HOLE )

10 अप्रैल 2019 अंतरिक्ष विज्ञानिओ ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसके बारे मै  किसीने नई सोचा था  उन्होंने इतिहास से पहेली बार एक ब्लैक होल की तस्वीर ली जो की आपने आप में एक बहुत बड़ी कामयाबी है। यह तस्वीर इवेंट होराइजन टेलेस्कोप (EVENT HORIZON TELESCOPE ) द्वारा इस टेलिस्कोप पर  रहे अंतरिक्ष विशेषयग्यो द्वारा खींची गई थी। 




 जिस ब्लैक होल की तस्वीर खींची गई  थी वो हमरी पृथ्वी से करीबन 55 मिलियन प्रकाशवर्ष (5.5 करोड़ प्रकाशवर्ष ) दूर मेसियर 87 (MESSIER 87) नामक आकाशगंगा के केंद्र मै मौजूद है। अगर बात करे इस ब्लैक होल के द्रव्यमान (MASS )की तो वो हमारे सूर्य के द्रव्यमान से करीबन 6.5 बिलियन (650 करोड़ ) गुना ज्यादा है। 


हम आशा करते है की  यह  पोस्ट अच्छा लगा होगा , दोस्तो अगली  बार हम ब्लैक होलकी  तस्वीर पे एक अलग से आर्टिकल लिखेंगे तो बने रहिये हमारे साथ। 

दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने  दोस्तों के साथ शेयर करे , धन्यवाद ,THANK YOU 

1 Comments

If you want to know more than let me know here

Post a Comment
Previous Post Next Post