| क्या होगा अगर हमारा सूरज अचानक से गायब हो जाये तो ? | | WHAT HAPPENS IF OUR SUN SUDDENLY DISAPPEAR ? |
दोस्तों हम सब जानते है की तारो का जन्म होता है वो जीते और आखिर उनका अंत हो जाता है। हमारा सूरज भी एक तारा है और कभी न कभी उसका अंत होना ही है। हमारे लिए सूर्य सबसे ज्यादा जरुरी है क्यों की सूरज के प्रकाश और गर्मी के बिना पृथ्वी एकमात्र बर्फ का गोला बनके रह जायेगा। सूरज हमारे समुंद्रो को गर्म रखता है हमारे वातावरण को बनाए रखने में मदद करता है और हमारे लिए सबसे जरुरी पेड़-पोधो को ऊर्जा प्रदान करता है जो हमारे लिए ऑक्सीजन का निर्माण करते है।
तो इतना जान के आपको यह तो मालुम पड गया होगा हमारे लिए सुरज कितना जरुरी है। अगर आसान भाषा में कहे तो पृथ्वी के हालत ऐसे हो जायेगे जैसे गर्म कॉफी को फ्रीजर में रखने के बाद वो जम जाती है।
तो दोस्तों थोड़े थोड़े अंतराल में क्या होगा पृथ्वी पर जानते है.. .......
जब सूरज गायब होगा ( WHEN THE SUN WILL DISAPPEAR )
दोस्तों आपको पता ही होगा की पृथ्वी से सूरज का अंतर 149.6 मिलियन (14.9 करोड़ ) किलोमीटर है। जब भी सूरज गायब होगा तो हमे उसके 8.27 मिनट बाद पता चलेगा क्युकी प्रकश को सूरज से पृथ्वी पर आने के लिए 8.27 मिनट लगते है।
तो आपको 8 मिनट तक सबकुछ ठीक ही लगेगा लेकिन उसके बाद धीरे धीरे अँधेरा छाने लगेगा , अब लाइट का कोई कुदरती स्त्रोत नई रहेगा आकाश में दूसरे तारे दिखने लगेंगे। पहेली बात तो यह की सब लोग बहुत डर जायेंगे की भाई यह क्या हो रहा है क्यों हो रहा है और कैसे हो रहा है ??????
तो आपको 8 मिनट तक सबकुछ ठीक ही लगेगा लेकिन उसके बाद धीरे धीरे अँधेरा छाने लगेगा , अब लाइट का कोई कुदरती स्त्रोत नई रहेगा आकाश में दूसरे तारे दिखने लगेंगे। पहेली बात तो यह की सब लोग बहुत डर जायेंगे की भाई यह क्या हो रहा है क्यों हो रहा है और कैसे हो रहा है ??????
सूरज के बिना पहेला दिन ( 1 DAY WITHOUT SUN )
पहले दिन आपको थोड़ी ठण्ड महसूस होगी क्युकी बिना सूरज की गर्मी के तापमान गिरने लगेगा पर हमारे रहने की फिर भी अनुकूल होगा। सारे पेड़-पौधे अभी जिन्दा होंगे। लोगो का डर अब ज्यादा बढ़ जायेगा सबको पता चल जायेगा की यही हमारी दुनिया का अंत है।
सूरज के बिना पहला हप्ता ( 1 WEEK WITHOUT SUN )
अब चीज़े पूरी तरह से बदलने लगेगी आपको लगेगा की यह एक नए हिमयुग की शुरुआत है, क्युकी अब विश्व का तापमान शून्य से निचे चला जायेगा। पर चिंता की कोई बात नैई होगी क्युकी न खाने कि कमी होगी नाइ पिने की और नाइ ऑक्सीजन की कमी होगी। अभी बिजली की कोई कमी नई होगी और शायद सब लोग अपनी जॉब करते रहेंगे।
सूरज के बिना दूसरा हप्ता ( 2 WEEK WITHOUT SUN )
दूसरे हप्ते में पहेली बात तो यह होगी के सारे छोटे पेड़-पौधे मुरझाने लगेगे और कई सारे पूरी तरह से ख़तम हो जायेगे। बाकि बात करे तो अभी भी वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत होगी सबके जीने के लिए , ठण्ड थोड़ी और बढ़ जाएगी अभी तक खाने की कोई कमी नई होगी।
पर आपभी सोच सकते है की कई सारे लोग खाने के लिए दुकाने, सुपर मार्किट और मॉल को लूटने लगेंगे।
सूरज के बिना पहला साल ( 1 YEAR WITHOUT SUN )
दोस्तों अब सारी चीज़े पूरी तरह से बदल जाएगी और यह बदलाव बहुत ही भयानक होंगे क्योंकी अब वैश्विक तापमान -101 डिग्री सेल्सियस तक पहोच जायेगा सारे पेड़-पौधे ख़तम हो जायेंगे सिर्फ कुछ गिने चुने बड़े पेड़ बचेंगे की जिन्होंने अपना मुताबोलिस्म (चयापचय) धीरे कर दिया होगा।
तापमान इतना कम होने की वजह से सब लोग आपने घरो में ही रहेंगे। चिंता मत करिये अभीतक बिजली होगी पर धीरे धीरे खाने और ऑक्सीजन की कमी होने लगेगी। हमारे समुद्र की सतह धीरे धीरे जमने लगेगी और हमारी पृथ्वी एक बर्फ का गोला बनने के लिए तैयार होगी।
सूरज के बिना कुछ साल ( FEW YEARS WITHOUT SUN)
कुछ साल बीतने के बाद पृथ्वी के हलात बद से बत्तर हो जायेगे सब लोग पूरी तरह से डरे हुये होगे काफी सारे इंसानो और कुछ जानवरो को छोड़कर सारे जानवरो की मृत्यु हो गई होगी। नाइ अब खाने की लिए कुछ बचा होगा और नाइ कुछ पिने के लिए। वातावरण में अब बस थोड़ा ही ऑक्सीजन बचा होगा जो ज्यादा सालो तक नई रहेगा। अगर पृथ्वी पर कोई गर्म जगह बची होगी तो वो है किसी का घर या फिर पृथ्वी का केंद्र (core of earth) .
1000 सालो के बाद ( AFTER 1000 YEARS )
दोस्तों 1000 सालो के बाद हमारी पृथ्वी पर ऑक्सीजन नई रहेगा पृथ्वी का वातावरण पूरी तरह से तबाह हो जायेगा। वैश्विक तापमान - 230 डिग्री सेल्सियस के निचे पहोच जायेगा हमारी पृथ्वी एक बर्फ का गोला बन जाएगी। पृथी पर एक बार फिरसे चारो तरफ बस रेडिएशन ही बचेगा। क्या आपको लगता है अभिभी कोई जिन्दा चीज़ बचेगी ?????
हा। दोस्तों अभीनहीं कुछ सूक्ष्मजीवाणु बच जायेगे की जो बिना ऑक्सीजन और बिना प्रकाश के जी सकते है।
क्या यह संभव है ? ( IS IT POSSIBLE ? )
हम आपको बतादे की सूरज का गायब होना किसी तरह से संभव नई है। तो चिंता किया बगैर विटामिन D का आनंद उठाइये। और अगर किसी भी तरह से अगर सूरज गायब हो जाता है तो हमारी पृथ्वी सूरज के ऑर्बिट (orbit) बहार हो जायेंगे और सायद कोई ब्लैक होल हमें निगल ले या फिर कोई और तारा हमें उसके ऑर्बिट में अपनाले और हम सब बच जाए।
दोस्तों अगर आप ब्लैक होल्स क बारे में जानना चाहते है तो निचे दिए गए लिंक पर क्लीक कीजिये
| ब्लैक होल्स के बारे में सबकुछ | | EVERYTHING ABOUT BLACK HOLES |
दोस्तों आपने कीमती समय देने के लिए धन्यवाद THANK YOU . अगर आपको हमारा येह पोस्ट अच्छा लगा होतो आपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा।








👍👌
ReplyDelete