| मनुष्य बिना की पृथ्वी | | EARTH WITHOUT HUMANS |

| मनुष्य बिना की पृथ्वी | | EARTH WITHOUT HUMANS |




हेल्लो दोस्तों आप सबका स्वागत है हमारी एक और नई  पोस्ट में, दोस्तों हम सब जानते है कि पृथ्वी पर मनुष्य ही सबसे ज्यादा बुद्धिशाली और शक्तिशाली है। आप यह भी जानते होंगे की अगर हमारी पृथ्वी को किसी से सबसे ज्यादा खतरा है तो वो है इंसान।  मनुष्य आपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। 


आपको भी पता होगा  की मनुष्य की वजह से दिन ब दिन पृथ्वीका वातावरण और इसका  पर्यावरण दोनों  पूरी तरह से तबाह हो रहे है। अगर विशेषयज्ञों की माने तो थोड़े समय बाद पृथ्वी के विनाश का कारन इंसान ही होगा इंसान अपने फायदे के लिए पृथ्वी के संसाधनों का खात्मा कर रहा है। दो देशो के जगडो में वो परमाणु हथियार के उपयोग करने से पहले कोई पृथ्वी के बारेमे एक बार भी नइ  सोचेगा।

दोस्तों तो आज हम इस पोस्ट में मनुष्य बिना की पृथ्वी की बात करने वाले है।  जरा सोचिये एक ही रात मै कुछ ऐसा हो जाये की पृथ्वी परसे सारे  इंसान पूरी तरह से ख़तम हो जाये यहाँ फिर कही चले जाए,  मनुष्य के जाने के बाद पृथ्वी में कोन कोन से बदलाव होगे चलो उनके बारे में जानते है।


इंसानो के गायब होने के कुछ घंटो बाद ( After few hours )

दोस्तों हम सब जानते है की जितनी भी फ़ैक्टरिया या फिर पॉवरप्लांट्स है वो सभी जगह इंसानो द्वारा नियंत्रित की जाती है।  तो अगर इंसान अचानक से कही गायब हो जाता है तो यह सभी जगह नियत्रण से बहार हगो जाएगी और ऐसा होते ही करीबन सभी जगह से लाइट कट हो जाएगी क्युकी थर्मल पॉवरप्लांट्स में ईंधन ख़त्म हो जायेगा और नुक्लियर पावर प्लांट्स बिना नियंत्रण के ज्यादा चलने वाले नई  है। अगर कोई ऊर्जा का स्त्रोत रहेगा तो वो है सौर्यउर्जा और हाइड्रो पॉवरप्लांट्स। पृथ्वी कई दशकों के बाद रात के अंधेरो में दुब जाएगी।


दो-तीन दिनों के बाद ( After 2-3 days )

दो या तीन दिन के बाद जो भी सोलर पेनल होंगे उनपे धूल जम जाएगी और उनको कोई साफ करने वाला न होने की वजह से वो भी बंध पड जायेगे सभी देशो के जमीं के अंदर वाले रेलवे प्रणाली में पानी भर जायेगा क्युकी सभी पंप पावर न मिलने की वजह से बंध पड जायेंगे। नुक्लियर पॉवरप्लांट्स में ठंडा पानी न मिलने की वजह से पूरी दुनिया में कई सारी जगहों पे धमाके होने लगेंगे चेर्नोबिल (Chernobyl) और फुकुशिमा (Fukushima) में हुए धमाकों से भी ज्यादा खतरनाक होंग और सभी जगह पे रेडिएशन का खतरा बढ़ जायेगा।


| क्या होगा अगर हमारा सूरज अचानक से  गायब हो जाये तो  ? | | WHAT HAPPENS IF OUR SUN SUDDENLY DISAPPEAR ? 

एक-दो हप्तो के बाद ( After 1-2 week )

इतने समय के बाद पालतू प्राणी जैसे की गाय , सूअर, बिल्ली, कुत्ते , भेद बकरी, और मुर्गी धीरे धीरे भूख और प्यास की वजह से मरने लगेंगे और बचे हुए पालतू प्राणिओ को जंगली प्राणी मार डालेंगे या फिर खाने के लिए आपस में लड़कर मर जायेंगे।


एक साल के बाद ( After  one year )

दोस्तों एक साल ख़तम होते होते चिड़िया और अन्य पक्षीओ टी तादात में भरी बढ़ोतरी आएगी क्युकी हमारे फैलाये हुए इलेक्ट्रोमेग्नेटिक रेडिएशन (Electromagnetic radiation ) में  देखने को मिलेगी और हमारे द्वारा फैलाये गए बिजली के तारो में पावर न होने की वजह से उनकी मौते काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके साथ साथ हमारे द्वारा अंतरिक्ष में छोड़े गए उपग्रहो को कोई नियंत्रण करने वाला न होने की वजह से हु सभी एक एक करके टूटे हुए तारे के जैसे जमीन पे आ गिरेंगे।

| what happens if humans become immortal | | अगर मनुष्य अमर हो गया तो क्या होगा ? |

पांच सालो के बाद ( After  five years )

पांच साल के अंदर ही  छत और दिवाले अलग हो जाने की वजह से कुछ केइमारते धरासाई होने लगेगी। ठन्डे प्रान्त जैसे की अमेरिका जैसे देशो में गर्म छत न मिलने की वजह से कॉकरोच ख़त्म होने लगेंगे।


पच्चीस सालो के बाद ( After 25 year )

पेड़-पौधे दुनिया को घेर लेंगे छोटे छोटे बगीचे जंगलो में तक्दील हो जायेंगे। कई शहेर धूल की चादर ओढ़ लेंगे।  सड़को और बड़ी बड़ी बिल्डिगों को सहारा देने वाली स्टील में बी अब धीरे धीरे जंग लगना शुरू हो जायेगा। सारे पक्के रास्तो में दरारे आने लगेगी और उनपे बी पेड-पोधो का कब्ज़ा हो जायेगा। समुन्द्रो में अब मछलियों की संख्या में ज्यादा शिकार न होने की  से बढ़ोतरी देखने मिलेगी फिर से समुन्द्रो में डॉल्फिन और व्हेल जैसे जीवो का राज होगा।

| क्या होगा अगर हम अपना सारा कचरा एक  जिन्दा ज्वालामुखी में फेंक दे तो ?? | WHAT HAPPENS IF WE THROW OUR ALL TRASH IN LIVE VOLCANO?? |

दो सौ सालो के बाद ( After two hundred years )

दोस्तों दो सौ सालो के भीतर ही धातु से बने हुए सरे ठांचे जैसे की बिल्डिंग्स और पुल धातुको जंग लग जाने की वजह से गिरने लगेंगे। नदियों पर के सारे बांध गिर जायेंगे यातो ओवरफ्लो होने लगेंगे।  नदी किनारे बने कई सारे शहेर पानी में बह जायेंगे। दुनिया के सारे नाशप्राय जानवरो की आबादी में अब निरंतर बढ़ती रहेगी क्युकी अब हाथी और हिप्पो जैसे प्राणिओ को कोई अवैध शिकार नई  करेगा।  ज़ू में रहने वाले सारे प्राणी अब अपना नया जीवन चालू करेंगे और अपना नया पर्यावरण बनाएंगे।


पांच सौ से हजार  सालो के बाद ( After five hundred to thousand years )

एक हजार साल बीतते बितते सारे समशीतोष्ण जलवायु क्षेत्र ( temperate climate zone ) जंगलो में परिवर्तित हो जायेंगे , करीबन दुनिया के सारे घरो में अब पेड़-पौधे या जंगली जानवरो का अड्डा बन जायेंगे।  दुनिया के सारे बड़े और खतरनाक प्राणी अब दुनिया पे राज करेंगे। 

| विज्ञान की ऐसी खोजे जिन पर आपको विश्वास नई होगा | |  SUCH DISCOVERIES OF SCIENCE THAT YOU WOULDN'T BELIEVE | (PART 1)


दस हजार सालो के बाद ( After ten thousand years )

इतने साल बाद इंसानो द्वारा बनाये गए सारे ढांचे गिर जायेंगे अगर कुछ बचेगा तो वो होंगे पथ्थरो के बने हुए ढांचे जैसे की ईजिप्त के पिरामिड ( pyramids of  Egypt ), ग्रेट वॉल ऑफ़ चीन ( Great wall of china ) और माउंट रशमोर ( Mount Rushmore) . अब कुदरत भी आपने कमाल दिखाने लगेगी धीरे धीरे सारे हानिकारक तत्व कम होने लगेंगे। 


पच्चास  हजार सालो के बाद ( After fifty thousands years )

हमारे द्वारा अभीतक फैलाये गए जहरीले तत्व जैसे की लेड ( Lead ) और कैडमियम ( Cadmium ) पूरी तरह से ख़तम हो जायेंगे यानी की पेड़ो द्वारा सोख लिए जाएंगे। 



| ब्लैक होल्स के बारे में सबकुछ | | EVERYTHING ABOUT BLACK HOLES | 

कुछ लाखो सालो के बाद ( After few lac years ) 

दोस्तों आप सब जानते है की आज के दिनों में सबसे ज्यादा प्रदुषण इंसानो द्वारा फैलाया जाता है और इसकी मात्रा इतनी ज्यादा है की उसे काम होने  में करीबन लाखो साल लग जायेंगे , इतने सालो के बाद वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा फिरसे आपने नॉर्मल स्तर पर आ जाएगी और करीबन पच्चीस लाख सालो के बाद इंसानो द्वारा बनाये गए सरे प्लूटोनियम बम अपने आप ही निष्क्रिय हो जायेगे और उनका रेडिएशन भी खत्म हो जायेगा।  अगर बायोलॉजिस्ट की माने तो ऑक्सीजन का स्तर फिर से बढ़ने की वजह से सारे प्राणियों के कद में भी बढ़ोतरी देखने मिलेगी और शायद फिरसे जुर्रासिक ( Jurassic ) युग की शुरुआत हो जायेगी। 

| एक ऐसी रहसयमयी मौत जिसके बारे में आपने कभी नई सुना होगा | |स्वस्फूर्त| | MYSTERIOUS DEATH SPONTANEOUS HUMAN COMBUSTION | 


तो दोस्तों इतना जानने  के बाद आपको इतना तो मालूम चल गया होगा की इंसान सिर्फ और सिर्फ आपने फायदे के लिए दुसरो जीवो के साथ साथ अपने पुरे ग्रह को ही खात्मे की कदार पर ले आया है। 

दोस्तों अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ साथ आपने परिवार के साथ भी शेयर कीजियेगा , हमारे इस ब्लॉग को इतना प्यार देने के लिए आप सबका सुक्रिया अदा करता हूँ। THANK YOU 


5 Comments

If you want to know more than let me know here

Post a Comment
Previous Post Next Post