लॉकडाउन के बाद अपने आप को कोरोना के संक्रमण से कैसे बचाये ?

लॉकडाउन के बाद अपने आप को कोरोना के संक्रमण से कैसे बचाये ?How to protect yourself from corona infection after lock down?


दोस्तो आप सब जानते हे की कोरोना अब इंडिया में भी जल्दी से बढ़ रहा हे उसके साथ साथ 3 मई को भारत में बहुत सारे ऐसे जिले हे की जहा अब लॉकडाउन से छुटकारा मिल सकता हे । एक बार लॉकडाउन खुलने के बाद यह आप पे निर्भर करेगा की आप कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए कोनसे रास्ते अपना रहे हो ।


दोस्तों आज हम आपको कोरोना से जुडी कुछ नई जानकारी से वाकिफ कराएँगे और इसके साथ साथ यह भी बताएँगे की कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए आप क्या क्या कर सकते हो ।




अगर आज 2 मई की बात करे तो पुरे विश्व में अभी तक 3500000 कोरोना के मामले सामने आ चुके हे और अब भारत में भी यह आंकड़ा 40000 तक पहुँच चूका हे तो चलिए अब बात करते हे की कोरोना के संक्रमण से आप कैसे बच सकते है ।



क्या करे और क्या ना करे 



कोरोना का संक्रमण ज्यादातर इंसानो से इंसानो में होता है तो सबसे पहले बिना कोई ठोस वजह के घरसे ना निकले। 

भीड़भाड़ वाले इलाको से दुरी बनाये रखे 
सोशियल डिस्टन्सिंग का पालन करे यानी की किसी भी व्यक्ति से कम से कम 1 मीटर की दुरी बनाये 
घर में आने वाली सब्जी और फलो को गर्म पानी से धोये 
बिना किसी वजह से अपने चहेरे को ना छुए 
बार बार आपने हाथो को साबुन से धोये 
अगर आपको किसी वजह से घर के बहार जाना हे तो मास्क का उपयोग करे


चलिए अब जानते हे की मास्क किसे और कैसे पहनना चाहिए 

मास्क का उपयोग

कार्यस्थल पर कर्मियों को अच्छी क्वालिटी का फेस मास्क दिया जाना चाहिए। खासकर सर्दी-जुकाम या खांसी से पीड़ित कर्मियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जरूरी नहीं कि ऐसे व्यक्ति कोरोनावायरस से ही पीड़ित हों। बदलते मौसम की वजह से यह वायरल फ्लू भी हो सकता है, लेकिन सावधानियां बरतने में ही बचाव है। वाशरूम में, कैंटीन में और अन्य जगह टीशू पेपर मौजूद होने चाहिए।  


किसे पहनना चाहिए मास्क? 

अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको मास्क की जरूरत नहीं है. अगर आप किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो आपको मास्क पहनना होगा. जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.


मास्क पहनने का क्या है तरीका?




 मास्क पर सामने से हाथ नहीं लगाना चाहिए. अगर हाथ लग जाए तो तुरंत हाथ धोना चाहिए. मास्क को ऐसे पहनना चाहिए कि आपकी नाक, मुंह और दाढ़ी का हिस्सा उससे ढका रहे. मास्क उतारते वक्त भी मास्क की लास्टिक या फीता पकड़क कर निकालना चाहिए, मास्क नहीं छूना चाहिए. हर रोज मास्क बदल दिया जाना चाहिए.

कोरोना के ख़तरे को कम करने के उपाय कोरोना से मिलते-जुलते वायरस खांसी और छींक से गिरने वाली बूंदों के ज़रिए फैलते हैं. अपने हाथ अच्छी तरह धोएं. खांसते या छींकते वक़्त अपना मुंह ढक लें. हाथ साफ़ नहीं हो तो आंखों, नाक और मुंह को छूने बचें.



कोरोना का संक्रमण फैलने से कैसे रोकें? 


अगर आप संक्रमित इलाक़े से आए हैं या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं तो आपको अकेले रहने की सलाह दी जा सकती है. घर पर रहें ऑफ़िस, स्कूल या सार्वजनिक जगहों पर न जाएं सार्वजनिक वाहन जैसे बस, ट्रेन, ऑटो या टैक्सी से यात्रा न करें घर में मेहमान न बुलाएं. घर का सामान किसी और से मंगाएं. 

अगर आप और भी लोगों के साथ रह रहे हैं तो ज़्यादा सतर्कता बरतें. अलग कमरे में रहें और साझा रसोई व बाथरूम को लगातार साफ़ करें. 14 दिनों तक ऐसा करते रहें ताकि संक्रमण का ख़तरा कम हो सके. इस तरह के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि कोरोना वायरस पार्सल, चिट्टियों या खाने के ज़रिए फैलता है. कोरोना वायरस जैसे वायरस शरीर के बाहर बहुत ज़्यादा समय तक ज़िंदा नहीं रह सकते.


कोरोना वायरस का संक्रमण हो जाये तब? 


इस समय कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं. जब तक आप ठीक न हो जाएं, तब तक आप दूसरों से अलग रहें. कोरोना वायरस के इलाज़ के लिए वैक्सीन विकसित करने पर काम चल रहा है. इस साल के अंत तक इंसानों पर इसका परीक्षण कर लिया जाएगा. कुछ अस्पताल एंटी-वायरल दवा का भी परीक्षण कर रहे हैं.

अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजियेगा का धन्यवाद .

For join our telegram channel click here 

If you want to know more than let me know here

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post