What happens if we drink too much water (क्या होगा अगर पानी ज्यादा मात्रा में पिया जाए??)



What happens if we drink too much water (क्या होगा अगर पानी ज्यादा मात्रा में पिया जाए??)


दोस्तों  सब जानते हे की पानी हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हे आज भी अगर हर किसी और ग्रह या फिर अपने ही चाँद पर जाने की सोचने से पहले यह जानने का प्रयास करते हे की वह पानी मौजूद हे की नई अगर वहां पानी मौजूद हे तो कितना हे और किस स्वरूप में मौजूद हे। 

सबसे पहले यह जान लेते हे की हमारे लिए पानी कितना और क्यों जरुरी हे अगर हम पानी नई  पिते तो क्या होगा, हमारा शरीर पानी पर क्यों निर्भर करता हे। पर्याप्त  मात्रा में पानी हमारे शरीर की सभी प्रणालिओं(systems)  को संचालित करता हे जैसे की 

  1. हमारे शरीर के तापमान का संचालन 
  2. कब्ज और पाचनतंत्र का नियमन 
  3. शरीर से बिनजरूरी पदार्थो को बहार निकलना 
  4. बाकि सारे जरुरी चीजे जैसे की लहू का बनना और  चयापचय(metabolism) का नियमन 

ज्यादातर लोगों का मानना है की ज्यादा मात्रा में पानी पीने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मोटापा कम होता है। कुछ लोग जिनका वजन ज्यादा होता है और जो मोटे होते हैं वह लोग वजन कम करने के लिए ज्यादा पानी पीते हैं। पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन अधिक मात्रा में पानी पीने से नुकसान हो सकता है। डॉक्टर्स का मानना है कि प्रतिदिन महिलाओं को 1.5 लीटर और आदमियों को 2 लीटर पानी पीना चाहिए यानी कि 8 से10 गिलास पानी पीना चाहिए। एक्सरसाइज या मेहनत वाले काम करने पर हम पानी की पीने की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

दोस्तों हम बचपनसे ही सुनते आये हे की अति विष सामान होती हे चाहे वो किसी की भी हो ऐसे की अगर हम पानी को भी जरूरियात से ज्यादा मात्रा में पिते हे तो उससे हमें बहुत सारी परेशानियोका सामना करना पद सकता हे। 

तो आइये जानते हे क्या होगा अगर पानी ज्यादा मात्रा में पिया जाए।

वजन का बढ़ना ( WEIGHT GAIN )


कुछ लोगों का मानना है कि पानी ज्यादा पीने से खाना कम खाया जाता है और उस से वजन कम होता है। उन लोगों को हम बताना चाहेंगे कि यह उनका वहम है। 


वजन बढ़ने का कारण फैट होता है और फैट सेल्स में पानी की मात्रा भी होती है, ऐसे में अगर जरूरत से ज्यादा पानी पिया जाए तो किडनी एक तरीके से उसका निकाल नहीं कर सकती और पानी की मात्रा शरीर में बढ़ती रहती है, जो हमारे शरीर के इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगाड़ सकती है। यह इलेक्ट्रोलाइट हमारे शरीर में पानी की मात्रा को बैलेंस रखते हैं। अगर इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ जाएगा तो पानी शरीर में जमा होगा और वजन बढ़ेगा इसलिए अगर आप हर रोज अधिक मात्रा में पानी पीते हैं तो आपका वजन बढ़ने लगेगा।


दिमाग में सूजन ( SWELLING OF BRAIN )


एक संशोधन के अनुसार यह साबित किया गया है कि शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा होने से हमारे रक्त में सोडियम का लेवल कम होता है जिसके कारण दिमाग में सूजन होने की प्रॉब्लम हो सकती है जो कि एक सीरियस स्टेज है। 

सोडियम हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का काम करता है। शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने से सोडियम की मात्रा बहुत तेजी से घटने लगती है जिसके कारण हाइपॉट्रिमिया का खतरा बढ़ता है। हाइपॉट्रिमिया का मतलब रक्त में सोडियम की मात्रा बहुत कम हो जाना।

किड़नी पर प्रभाव ( SIDE EFFECTS ON KIDNEY )


हमारे शरीर में किड़नी का काम पानी को फिल्टर करना होता है। अगर पानी अधिक मात्रा में पिया जाए तो किडनी पर उसको फिल्टर करने का बोझ बढ़ेगा और इसके कारण किडनी फेल होने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए दोस्तों ज्यादा मात्रा में पानी से किडनी पर उसका बुरा असर पड़ता है।


जरूरत से ज्यादा पानी पीने से और भी समस्या हो सकती है जैसे कि ज्यादा पानी पीने से पाचन रस का काम कमजोर हो जाता है और खाना पचने में देर लगती है और कभी कभी खाना नहीं पचता तो पेट में दर्द जैसी भी समस्याएं हो सकती है।इसके अलावा कुछ लोगों को सुबह उठकर पानी पीने की आदत होती है अगर सुबह उठकर ठंडा पानी पिया जाए तो सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। ज्यादा पानी पीने से कभी-कभी हार्टअटैक भी हो सकता है। ज्यादा पानी पीने से नींद में भी खलेल होती है क्योंकि बार बार बाथरूम जाना पड़ता है। इस तरह ज्यादा पानी पीने से बहुत सारी समस्याएं हो सकती है इसलिए जितना जरूरी हो उतना ही पानी पीना चाहिए जितनी प्यास हो क्योंकि ऑलरेडी हमारी डाइट में फल, जूस आदि में पानी की बहुत मात्रा होती है इसलिए जितनी प्यास हो उतना ही पानी पीना चाहिए। योग्य मात्रा में पानी पीने से स्वस्थ रहते हैं।

दोस्तों अगर आपको हमरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो  तो अपने दोस्तों के साथ उसे शेयर जरूर कीजियेगा आपका कीमती समय देने के लिए आप सबका धन्यवाद thank you every one 

If you want to know more than let me know here

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post